पटना ग्रामीण: पटना: दो नाबालिग छात्रों के बैग से 198 बोतल कफ सिरप जब्त
पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे गश्ती के दौरान दो नाबालिग छात्रों को प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पकड़ा है। तलाशी में उनके पास से 198 बोतल बरामद हुईं। दोनों सहरसा के मनोहर हाई स्कूल के छात्र हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि प्रत्येक बैग में 100 बोतल होती हैं और बदले में उन्हें 1000 रुपये मिलते थे।