पटना ग्रामीण: सदाकत आश्रम में भूपेश बघेल ने नेपाल में Gen Z के प्रदर्शन पर जताई चिंता, ट्रंप से दोस्ती पर भी उठाए सवाल
CWC की बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार दोपहर 12:05 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। मौके पर उन्होंने नेपाल में जेन जी के प्रदर्शन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री की पत्नी को जलाने, मंत्रियों के साथ मारपीट करने और लोकसभा में घुसने के साथ-साथ न्यायपालिका और मीडिया गानों को नुकसान पहुंचाने पर चिंता जताई।