पटना ग्रामीण: लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे डेढ़ फुट के चांद बाबू
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार नेताओं का राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने का सिलसिला जारी है। वहीं इसी क्रम में डेढ़ फुट कद के चांद बाबू उत्तर प्रदेश से लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे। चांद बाबू समाजवादी पार्टी के नेता है और लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के समर्थक भी हैं।