पटना ग्रामीण: होटल मौर्या में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, कांग्रेस ने बिहारियों को गाली बनाया और पलायन के लिए विवश किया
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने होटल मौर्या में बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे कांग्रेस की CWC की बैठक को लेकर कहा कि बिहार में चुनाव है इसीलिए कांग्रेस की बैठक पटना में हो रही है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने बिहारी को गाली बनाया और पलायन के लिए भी बिहारियों को विवश किया।