पटना ग्रामीण: पटना: मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को भेजा ₹100 करोड़ का मानहानि नोटिस
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के बीच विवाद गहराता जा रहा है। प्रशांत किशोर ने मंत्री अशोक चौधरी पर 200 करोड़ रुपए की जमीन खरीदने का आरोप लगाया था। वहीं अब मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को 100 करोड़ रुपए की मानहानि का नोटिस भेजा है।