कोटकासिम: खैरथल तिजारा पुलिस ने टॉप टेन इनामी अपराधी जमशेद को किया गिरफ्तार
Kotkasim, Alwar | Aug 13, 2026 टेंपो चोरी के मामले में करीब 2 साल से फरार चल रहे टॉप 10 इनामि अपराधी जमशेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ने गुरुवार शाम 6:00 बजे बताया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए हरियाणा में फरारी काट रहा था। आरोपी जमशेद ने अपने साथियों आजाद उर्फ टिट्टा और वकील के साथ मिलकर गीता कॉलोनी खैरथल से डेकोरेशन का सामान भरा टेंपो चोरी कर लिया था।