कुलपहाड़: भूसा निकालने गए किसान पर गिरी दीवार, मलबे में दबकर हुई मौत
नकरा निवासी जयपाल राजपूत पुत्र मोहनलाल राजपूत शनिवार सुबह अपने दूसरे मकान में भूसा निकालने गए थे। इसी दौरान अचानक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई और जयपाल मलबे में दब गए। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर उनके पुत्र मंगल सिंह दूसरे मकान पर पहुंचे, जहां पिता को मलबे में दबा देखकर परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी।