दतिया: ग्राम रावरी में अहिरवार समाज के लोगों के घरों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को सिनावल पुलिस ने आगरा से किया गिरफ्तार
Datia, Datia | Sep 9, 2024 ग्राम रावरी में अहिरवार समाज के लोगों के घरों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को सिनावल पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है। सोमवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया की 23 जुलाई की रात्रि में आरोपी ने अहिरवार समाज के लोगों के घरों में तोड़फोड़ की थी। जिस पर पुलिस मामला दर्ज किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी पुष्पेंद्र पुत्र विजेंद्र जाट को गिरफ्तार किया है।