दतिया: ग्राम मुड़रा में युवक ने किशोरी के साथ की छेड़छाड़ व विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी, केस दर्ज
Datia, Datia | Sep 8, 2024 ग्राम मुड़रा में एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ करने और छेडछाड का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में बसई पुलिस ने एक आरोपी पर मामला दर्ज किया है। रविवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया कि 14 माह की नाबालिग किशोरी शौच के लिए जा रही थी। तभी एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी।जिसको लेकर पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज किया है।