दतिया: ग्राम उचाड़ में खेत मे बकरियां चराने के विवाद पर युवक के साथ 02 लोगों ने की मारपीट, गोराघाट पुलिस ने किया मामला दर्ज
Datia, Datia | Sep 7, 2024 गोरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम उचाड़ में एक युवक के साथ 02 लोगों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। जिसको लेकर गोराघाट पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया हैं। शनिवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया की पीड़ित जनवेद पुत्र ईश्वरी बघेल अपने खेत पर बकरियां चरा रहा था। बस इसी बात के विवाद पर आरोपी मान सिंह केवट और कमलेश केवट ने मारपीट कर दी।