दतिया: ग्राम गुलियापुरा के पास सड़क खड़े ट्रक से टकराई ओमनी कार, युवक हुआ घायल, गोराघाट पुलिस ने किया मामला दर्ज
Datia, Datia | Sep 8, 2024 गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम गुलियापुरा के पास सड़क पर खड़े ट्रक से एक ओमनी कार टकरा गई। घटना में एक युवक घायल हो गया। जिसको लेकर गोराघाट पुलिस में ट्रक चालक पर मामला दर्ज किया है। रविवार की रात्रि में 09 बजे पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक ने बीच सड़क पर ट्रक खड़ा कर दिया जिससे ओमनी कार ट्रक से टकरा गई। घटना में वनमाली अहिरवार का लड़का घायल हो गया।