दतिया: ग्राम रिछार में मामूली विवाद को लेकर दो लोगों ने एक युवक के साथ की मारपीट, उनाव पुलिस ने मामला किया दर्ज
Datia, Datia | Sep 8, 2024 उनाव थाना क्षेत्र के ग्राम रिछार में एक युवक के साथ 02 लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे युवक घायल हो गया। जिसको लेकर उनाव पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। वहीं रविवार की रात्रि में 09 बजे उनाव पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवक संदीप पुत्र राजेन्द्र अहिरवार के साथ आरोपी रामकिशोर अहिरवार और अशोक अहिरवार ने मिलकर मामूली विवाद पर मारपीट कर दी।