लखीसराय: उत्पाद पुलिस द्वारा लखीसराय जिले में दो जगहों छापेमारी कर एक शराब तस्कर एवं पांच शराबी को किया गिरफ्तार
रविवार अपराह्न 3:52 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार तेतरहट से 1.5 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले स्वर्गीय तारो चौधरी के पुत्र सन्नी चौधरी को गिरफ्तार किया गया. यहां से दो शराबी को गिरफ्तार किया गया. बड़हिया उत्पाद थाना के समीप से तीन व्यक्ति नशा सेवन मामले में गिरफ्तार किए गए.