भंडरा: भंडरा दुर्गा बाड़ी में अखंड भारत संकल्प दिवस पर विहिप की हुई बैठक, संगठन की मज़बूती पर की गई चर्चा
लोहरदगा जिला के भंडरा प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा बाड़ी में गुरुवार शाम 5 बजे अखंड भारत संकल्प दिवस के अवसर पर विहिप की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से विहिप के प्रांत मार्गदर्शक मंडल के संयोजक स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ ‘ऊँ’ उच्चारण और ‘श्रीराम जय राम जय जय राम’ के जाप से हुआ।