देवबंद: MLC चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होते ही नानौता में प्रशासन सख्त, पुलिस के साथ नगर पंचायत ने हटाए होर्डिंग और बैनर
सहारनपुर में विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद नानौता में प्रशासन ने प्रचार सामग्री हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर गुरुवार शाम चार बजे नगर पंचायत कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ विभिन्न स्थानों पर लगे होर्डिंग और बैनर हटाए। अभियान की शुरुआत संजय चौक से हुई।