केसठ: केसठ आवासीय विद्यालय में अव्यवस्था पर SDM का निरीक्षण, छात्रों के विरोध के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधि सख्त
Kesath, Buxar | Sep 30, 2026 केसठ प्रखंड के रामपुर गांव स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर हुए छात्र आंदोलन के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार की दोपहर 3 बजे एसडीएम राजीव कुमार एवं जिला परिषद सदस्य विद्या भारती ने विद्यालय पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया।