कांके: रांची में कांग्रेस ने अल्बर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकाला
Kanke, Ranchi | Dec 20, 2024 रांची स्थित कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक शुक्रवार शाम करीब पांच बजे कांग्रेस ने विरोध मार्च निकाला। यह विरोध मार्च राहुल गांधी पर बीजेपी नेताओं द्वारा दर्ज कराए गए झूठे मुकदमे के विरोध में निकला गया। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा बाबा साहब का अपमान करने वाले गृहमंत्री के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन बीजेपी को पसंद नहीं आया।