कांके: रांची में छेड़खानी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
Kanke, Ranchi | Dec 20, 2024 रांची के विभिन्न चौक चौराहों पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे छेड़खानी की बढ़ती घटना को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान स्कूल कॉलेज के पास अड्डेबाजी करते पाए गए मनचलों को सख्त संदेश दी जा रही है कि अगर कोई भी छेड़खानी करते हुए पकड़ा गया तो उसकी खैर नहीं। बता दें कि हाल के दिनों में रांची में बढ़ती छेड़खानी की घटना को लेकर पुलिस एक्शन मोड में है।