कांके: हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने 94 बोतल शराब को किया बरामद, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Dec 20, 2024 रांची स्थित हटिया रेलवे स्टेशन से शुक्रवार शाम करीब पांच बजे आरपीएफ ने भारी मात्रा मे शराब बरामद किया और इस मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार किया है।बरामद शराब की कीमत लगभग एक लाख 16 हजार रुपए बताई जा रही है। आरपीएफ ने आगे की कार्रवाई के लिए गिरफ्तार चारों आरोपी और बरामद शराब को उत्पाद विभाग को सौंप दिया।