कांके: होटवार स्थित मेधा डेयरी प्लांट का कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने औचक निरीक्षण किया
Kanke, Ranchi | Dec 20, 2024 रांची के होटवार स्थित मेधा डेयरी प्लांट का शुक्रवार शाम करीब चार बजे कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य में 10 हजार लीटर से दूध कलेक्शन का काम शुरू हुआ था। आज प्रति दिन 3 लाख लीटर दूध का कलेक्शन हो रहा है। लेकिन बाजार का डिमांड 10 लाख लीटर दूध प्रति दिन है।