कांके: रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़ा तालाब से शव बरामद, पुलिस कर रही जांच
Kanke, Ranchi | Dec 20, 2024 रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब से शुक्रवार सुबह करीब दस बजे एक शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने बड़ा तालाब में तैरता हुआ शव देखा, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।