कांके: रातु चट्टी थाना क्षेत्र में हथियार तस्करी में शामिल आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Dec 20, 2024 रांची के रातु चट्टी थाना क्षेत्र से शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे हथियार तस्करी में शामिल आरोपी डेविड उर्फ ओम शंकर गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी डेविड उर्फ ओम शंकर गुप्ता को पुलिस न्यायिक हिरासत में जेल भेज कर आगे की जांच में जुट गई है।