हसनपुर: हसनपुर थाना पुलिस ने मारपीट मामले में फरार दो वारंटियों को किया गिरफ्तार
हसनपुर मारपीट कर शांति भंग करने के मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को आसनपुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रोहित पुत्र रतन सिंह निवासी गांव दयाबली खालसा तथा राशिद उर्फ छिद्धा पुत्र गुंदन सिंह निवासी हैवतपुर बंजारा को गिरफ्तार किया है।