आबू रोड: आबूरोंड में किराए के विवाद में टैक्सी ड्राइवर पर जानलेवा हमला, अज्ञात ने छूरी से सिर पर किया वार
आबूरोड शहर से एक गंभीर आपराधिक वारदात सामने आई है,जहां अज्ञात बदमाशों ने एक टैक्सी ड्राइवर पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना शहर थाना क्षेत्र के पारसी चाल चौराहे के पास की बताई जा रही है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, टैक्सी ड्राइवर गांधीनगर पुलिया के नीचे से गुजर रहा था,तभी उसे कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए।