कैसरगंज: निपुण भारत के लक्ष्य को धार देगा एफएलएन प्रशिक्षण, शिक्षकों को दिया जा रहा प्रभावी शिक्षण का मंत्र
कैसरगंज ब्लाक संसाधन केन्द्र कुण्डासर में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी तथा एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों पर आधारित तृतीय चरण का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र बहादुर चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बच्चों में बुनियादी भाषा एवं गणित