गांगड़तलाई: गांगड़तलाई में निकाली गई रैली, ड्रॉपआउट के नामांकन पर जोर दिया गया
गांगड़तलाई ब्लॉक में नई दिशा परियोजना के तत्वावधान में राजकीय प्राथमिक एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने शिक्षा से जुड़े प्रेरक नारों के साथ गांव-गांव और गली-गली रैली निकालकर अभिभावकों एवं ग्रामीणों को प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करने का संदेश दिया।