सासनी: दिल्ली से ननिहाल घूमने आए युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अलीगढ़ में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
Sasni, Hathras | Sep 16, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के गुनगुन एनक्लेव कॉलोनी के पास एक युवक लक्ष्मण सिंह उर्फ गौतम को अज्ञात वाहन जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में युवक को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने युवक को अलीगढ़ रेफर कर दिया। अलीगढ़ में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।