लालबर्रा: खमरिया सेक्टर के पाथरी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, अतिकुपोषित बच्चों की हुई जांच
लालबर्रा। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 17 अप्रैल को दोपहर 02 बजे खमरिया सेक्टर के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र पाथरी में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। परियोजना अधिकारी श्रीमती रानू शिवहरे के निर्देशन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सेम (SAM) और मेम (MAM) श्रे