बक्सर: बक्सर में जिला समन्वय समिति की डीएम ने की बैठक, अधिकारियों से स्पष्टीकरण और दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Apr 6, 2026 बक्सर जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक समाहरणालय परिसर में सोमवार को 1:00 बजे अपराह्न में हुई। बैठक में गैस सिलेंडर आपूर्ति, मोक्षधाम निर्माण, अस्पताल में लिफ्ट निर्माण और सड़क चौड़ीकरण सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में पाया गया कि कुछ गैस एजेंसियों द्वारा 25 मार्च 2026 तक ही सिलेंडर आपूर्ति किया जा रहा है।