🔥 अवैध शराब के कारोबारियों पर मालथौन पुलिस का करारा प्रहार!
सागर जिले के थाना मालथोन ग्राम धोरईखास में पुलिस ने एक साथ 6 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर जमीन में गाड़कर छिपाई गई महुआ लहान की 20 प्लास्टिक कुप्पियां बरामद कीं। प्रत्येक कुप्पी की क्षमता 15 से 16 लीटर बताई गई है।
पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। मामले में एक महिला आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री संजीव सिन्हा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी मालथौन श्री दिनेश भोजक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।
अवैध शराब का कारोबार करने वालों की अब खैर नहीं! कानून के शिकंजे से बचना आसान नहीं।
👏 मालथौन पुलिस की प्रभावी कार्रवाई!
#MalhothonPolice #SagarPolice #MPPolice #Malhothon #अवैध_शराब
Malthon, Sagar | Nov 15, 2026