मालथौन में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत अपर कलेक्टर एवं एसडीएम ने किया निरीक्षण, शिविर में भी हुए शामिल।
मालथौन मुख्यालय पर मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत अपर कलेक्टर सागर एवं एसडीएम मालथौन ने उचित मूल्य राशन दुकानों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मॉडल स्कूल एवं नगर परिषद में आयोजित शिविरों में शामिल होकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Collector Office Sagar
#मालथौन #सागर #मुख्यमंत्री_जनविश्वास_अभियान #MPNews #जनसेवा
Malthon, Sagar | Oct 30, 2026