बीकानेर: मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में बुजुर्ग महिला से मारपीट, घर में घुसकर की तोड़फोड़, मामला दर्ज
बीकानेर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। रामपुरा बस्ती निवासी किरण देवी ने रिपोर्ट में बताया कि 3 अप्रैल शाम कुछ युवक मोटरसाइकिलों पर आए और उन्हें टक्कर मारने का प्रयास किया। जान बचाने के लिए घर में घुसी महिला के पीछे आरोपी अंदर घुस आए और धक्का-मुक्की कर गिरा दिया। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।