बदायूं: धर्मपुर व सत्यदेव कॉलेज के पास ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार 1 महिला की हुई मौत व दूसरी महिला हुई गंभीर घायल
Budaun, Budaun | Jun 21, 2024 बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के धर्मपुर और सत्यदेव कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें एक बाइक सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक सवाल महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मिर्तक महिला शाहीन पत्नी वसीम निवासी भासराला की रहने वाली है। और घायल महिला चांदनी पत्नी सलमान भसराला गांव की रहने वाली है।