भोरे: भोरे थाना में SP अवधेश दीक्षित ने लगाया जनता दरबार, 25 शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश
भोरे थाना परिसर में बुधवार की दोपहर एक बजे एसपी अवधेश दीक्षित ने जनता दरबार लगाकर जन सुनवाई की। समस्याओं को सुनने के बाद आवश्यक कार्रवाई हेतु मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। एसपी के जनता दरबार में मुख्य रूप से जमीनी विवाद, संपति विवाद और आपसी झगड़े से जुड़ा मामला सामने आया। सभी फरियादियों की शिकायत को बारी बारी से सुना गया।