भोरे: तिवारी बगहवा गांव में घर में घुसकर नगद और जेवरात की चोरी, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
भोरे थाना क्षेत्र के तिवारी बगहवा गांव में गिरीश मणि तिवारी के घर में घुसकर चोरों ने गहना कपड़ा व नकद रुपए की चोरी कर ली। बाद में गांव के बाहर केशव तिवारी के खेत में बक्से को तोड़कर उसमें रखे कीमती गहने और नकद रुपए को चुराकर बक्से को फेक दिया गया। मामले को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सोमवार की दोपहर एक बजे पुलिस ने जांच शुरू कर दी।