भोरे: हुस्सेपुर नया शहर में पुरानी रंजिश के चलते महिला से मारपीट, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर नया शहर में पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले को लेकर उसी गांव के हाफिज मियां, कियामू मियां, ननजी मियां तथा सकराली मिया सहीत पांच लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में मोतीलाल साह की पत्नी माधुरी देवी ने आरोप लगाया है की गत सात अगस्त को सभी आरोपियो ने मारपीट की।