सीकर के वार्ड 22 में लोकतंत्र की अनूठी पहल
नगर परिषद चुनाव को लेकर जहां संभावित प्रत्याशी टिकट और समर्थन जुटाने में लगे हैं, वहीं वार्ड 22 से अयूब अली मुन्दोरी ने चुनाव लड़ने का फैसला सीधे जनता के हाथ में सौंप दिया है।
मुन्दोरी पिछले 19 वर्षों से वार्ड 22 में रह रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ा था। हार के बावजूद वार्ड से जुड़ाव बनाए रखा और सड़क, पानी, बिजली, नालियों व गंदे पानी की निकासी जैसी समस्याओं को लेकर लोगों की आवाज संबंधित विभागों तक पहुंचाते रहे।
अब वार्डवासियों की ओर से उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य के चुनाव लड़ने की मांग के बीच उन्होंने ‘वार्ड 22 की जनता से दिल की बात’ शीर्षक से पत्र जारी कर जनता से सीधी राय मांगी है।
उन्होंने कहा है कि अगर जनता चाहती है कि वे या उनके परिवार का कोई सदस्य चुनाव लड़े, तो 98285-01376 पर सिर्फ ‘हां’ लिखकर भेजें। अगर जनता की राय ‘ना’ है, तो बिना संकोच ‘ना’ लिखकर भेजें।
मुन्दोरी का कहना है कि जनता का ‘हां’ उनके लिए विश्वास और आशीर्वाद होगा, जबकि ‘ना’ को भी वे पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करेंगे।
#SikarSandesh #SikarNews #RajasthanNews
Sikar, Sikar | Aug 23, 2026