डिंडौरी: जिला जेल के नवनिर्मित बैरक का बुजुर्ग कैदी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, अब 110 कैदियों की क्षमता
डिंडौरी जिला जेल में गुरुवार दोपहर लगभग 3:00 बजे नवनिर्मित अतिरिक्त बैरक का बुजुर्ग कैदी नान सिंह ने फीता काटकर और श्रीफल फोड़कर उद्घाटन किया। गौरतलब कि अतिरिक्त बैरक के निर्माण से जेल की कैदी क्षमता बढ़कर 110 हो गई है कार्यक्रम के दौरान गायत्री परिवार की बहनों ने एसडीओपी सतीश द्विवेदी डॉक्टर आरके वर्मा जेल अधीक्षक की उपस्थिति में बैरका शुभारंभ किया ।