नाथनगर: शादीशुदा युवक के साथ मिली अपहृत नाबालिग, गर्भवती पत्नी और परिजनों के बीच सड़क पर हंगामा
अकबरनगर थाना क्षेत्र से सप्ताहभर पहले लापता हुई नाबालिग लड़की सोमवार को नाथनगर के चंपापुल के पास एक शादीशुदा युवक के साथ मिली। युवक को उसकी गर्भवती पत्नी ने ऑटो में नाबालिग के साथ देख लिया, जिसके बाद सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।