कांके: रांची में नवजात की मौत के बाद भी अस्पताल वसूलता रहा पैसे, शव गलने के बाद किया मृत घोषित
Kanke, Ranchi | Jul 31, 2025 राजधानी रांची के एक अस्पताल में नवजात बच्चे की मौत के बाद भी पैसा वसूल करने का मामला सामने आया है.अरगोड़ा स्तिथ लिटिल हार्ट हॉस्पिटल में मौत के बाद तीन दिन तक बच्चे के परिजन से अलग अलग अलग ट्रीटमेंट के नाम पर पैसे जमा कराते रहे.आखिर में जब बच्चे का शव गलने लगा.तब डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करते हुए घर ले जाने को बोल दिया.