डुमरांव: नया भोजपुर में हाईटेक चोरी: घर की ग्रेडिंग मशीन से अंदरूनी दरवाजे का ताला काटकर गहने गायब
Dumraon, Buxar | Oct 22, 2026 नया भोजपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। वार्ड संख्या 12 में मिशन स्कूल के समीप एक निर्माणाधीन मकान से बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि 1 बजे करीब तीन लाख रुपये के गहने और एक लाख रुपये नकद चोरी कर लिए।