भरथना: बकेवर के पिलखना में शैलेंद्र की मौत पर बवाल, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर रोका शव, देर शाम हुआ अंतिम संस्कार
बकेवर थाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में बीते दिवस पोस्टमार्टम के बाद शैलेंद्र उर्फ डाली का शव गांव पहुंचा। शनिवार दोपहर 3 बजे उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, परिजनों ने दो नामजद युवकों पर हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंकने का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिजन निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।