चंबल में डॉल्फिन की गिनती शुरू, आधुनिक उपकरणों से नदी में तलाश रहीं विशेषज्ञों की निगाहें
मुरैना। चंबल नदी में डॉल्फिन की आबादी का आकलन करने के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान, देहरादून की 22 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम सर्वे कर रही है। वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. विनीथ सिंह के नेतृत्व में 7 अक्टूबर से शुरू हुआ सर्वे डांग बसई से पचनदा तक किया जा रहा है। टीम F-PODs, A-tags, GPS और डेप्थ साउंडर जैसे आधुनिक उपकरणों की मदद से डॉल्फिन की मौजूदगी, प्राकृतिक आवास और प्रजनन संबंधी पहलुओं का अध्ययन कर रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, राजघाट से भिंड तक डॉल्फिन की प्रजनन गतिविधियों में वृद्धि के संकेत मिले हैं। वर्ष 2022 के सर्वे में चंबल नदी में 243 डॉल्फिन दर्ज की गई थीं। अब नए सर्वे से इनकी आबादी में हुए बदलाव का पता चलेगा। चंबल के बाद 16 अक्टूबर से यमुना नदी में भी डॉल्फिन सर्वे शुरू किया गया है।
#मुरैना #morena #सर्वे #चंबल #डॉल्फिन #न्यूज़ #newsfeed #newstoday Madhya Pradesh Tourism