खींवसर: हेंसाबा में पैदल चल रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, व्यक्ति हुआ गंभीर घायल,पांचौड़ी पुलिस ने कार को किया जब्त
पांचौड़ी थाना क्षेत्र के हेंसाबा की घटना है जहां पैदल चल रहे एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी।हादसे में घायल हुए व्यक्ति को पांचौड़ी अस्पताल लाया गया जंहा से घायल को जोधपुर रेफर किया गया।पांचौड़ी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर कार को जब्त किया है।हादसे में सोहन नाथ कालबेलिया गंभीर घायल हुआ।सोहन नाथ अपने रिश्तेदार के घर पैदल जा रहा था।