खींवसर: अवैध डोडा पोस्त चुरा से भरे हुए जब्त किए गए ट्रक के मालिक को खींवसर पुलिस ने दरभंगा से किया गिरफ्तार
अवैध डोडा पोस्त चुरा से भरे हुए जब्त किए गए ट्रक के मालिक को खींवसर पुलिस ने दरभंगा से गिरफ्तार किया गया है।आपको बता दे की श्री बालाजी थाने के आगे नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 7 करोड़ रूपए का डोडा पोस्त चुरा भरा हुआ ट्रक जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।मामले में अब ट्रक के मालिक अनवर अहमद को दरभंगा से गिरफ्तार किया गया है।