खींवसर: भावंडा में मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,शव को रखवाया गया खींवसर CHC की मोर्चरी में
भावंडा में भट्टे पर काम करने वाले मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस के अनुसार शिव शक्ति लाइम पर काम करने वाले मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। मृतक का नाम धर्मेंद्र पुत्र लाखन सिंह धौलपुर निवासी बताया जा रहा है। धर्मेंद्र पिछले 10 वर्षों से इसी भट्टे पर काम करता है ।शव को खींवसर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया गया है।