खींवसर: शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पांचौड़ी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पांचौड़ी पुलिस ने आरोपी को कस्बा पांचौड़ी से गिरफ्तार किया हैं।आरोपी ने चार वर्षों तक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म किया।जिसका प्रकरण पांचौड़ी पुलिस थाने में दर्ज हुआ।पांचौड़ी पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी रघुनाथराम उर्फ रघुवीर निवासी कांटीया को कस्बा पांचौड़ी से गिरफ्तार किया है।