खींवसर: नागौर जिले में हुई ओलावृष्टि और बारिश से फसलों में हुए नुकसान को लेकर खींवसर विधायक ने अधिकारियों से की दूरभाष पर वार्ता
नागौर जिले में विभिन्न स्थानों पर हुई ओलावृष्टि और बारिश से रबी की फसलों में हुए नुकसान को लेकर खींवसर विधायक हनुमान बेनीवाल ने राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता की है ।फसल खराबे से प्रभावित हुए किसानों को फसलों में हुए नुकसान को लेकर आर्थिक पैकेज जारी करने की बात विधायक बेनीवाल ने कही है