सिंगरौली: ग्राम धतूरा में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच शुरू
सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना के खुटार चौकी अंतर्गत ग्राम धतूरा में एक व्यक्ति के द्वारा फांसी लगाए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धतूरा निवासी व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर अग्रिम कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।