सिंगरौली: एनटीपीसी विंध्याचल में 50वां स्थापना दिवस मनाया गया, भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया
एनटीपीसी विंध्याचल मे एनटीपीसी के 50वां स्थापना दिवस के अवसर पर परियोजना के अम्बेडकर स्टेडियम मे भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया । इस अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी व उनके परिवारजनों के साथ-साथ भारी संख्या मे दर्शक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर मोहम्मद दानिश (इंडियन आइडल फेम) और इशिता विश्वकर्मा सारेगामापा की विजेता की उपस्थिति रही।